आईपीएल-12: बैंग्लोर चैलेंजर्स की लगातार चौथी हार

आईपीएल-12 में मंगलवार को जयपुर में अपने ही घर में खेलते हुए मेज़बान राजस्थान रॉयल्स ने पहले तो रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को निर्धारित 20 ओवर में चार विकट पर 158 रन पर रोका और उसके बाद सात विकेट से जीत हासिल की.

राजस्थान ने जीत का लक्ष्य जोस बटलर के बेहद शानदार 59 और स्टीव स्मिथ के 38 रनों की मदद से 19.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

जोस बटलर ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाते हुए 43 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 59 रन बनाकर जीत का आधार रखा.

सबसे बड़ी बात इन दोनो ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोडकर बैंग्लोर के गेंदबाज़ो के हौसले तोड़ दिए.

इसके बाद मैदान पर उतरे स्टीव स्मिथ ने भी 38 रन बनाकर अपने हाथ खोले.


बचा खुचा काम राहुल त्रिपाठी ने मैच में एक गेंद कम रहते उमेश यादव की गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया.

राहुल त्रिपाठी तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे.

इस जीत के साथ ही गुलाबी नगरी जयपुर में कप्तान अजिंक्य रहाणे को खोई मुस्कान भी लौट आई.

लगातार तीन हार से राजस्थान परेशानी में था. उसने आख़िरकार जीत का खाता खोला.

वहीं लगातार चार हार ने बैंग्लोर का खेल बिगाड दिया है.

अब सुपर फोर यानि अंतिम चार में पहुंचने के लिए उसकी डगर बेहद कठिन हो गई है.

इसके बावजूद बैंग्लोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अभी 10 मैच बाकि है और वह बैठकर बात करेंगे कि कैसे टीम जीत की राह पकड़े.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की दावत पाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बना सकी.

सलामी बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने 41 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए.

पार्थिव पटेल जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथो कैच हुए.


विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में ही 49 रनों को ज़ोरदार शुरूआत दी लेकिन इसका फ़ायदा उठाने में एबी डिविलियर्स और सिमरोन हैटमायर नाकाम रहे.

डिविलियर्स ने नौ गेंदों में 13 और हैटमायर ने नौ गेंदों पर एक रन बनाया.

विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और हैटमायर को राजस्थान के लैग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने अपना शिकार बनाया.

श्रेयस गोपाल ने इतने महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए चार ओवर में केवल 12 रन खर्च किए.

इसमें भी एक ओवर तो उन्होंने मेडन भी डाला.

आखिरकार इतने धुरंधर बल्लेबाज़ो को बैकफुट पर रखने वाले श्रेयस गोपाल हैं कौन.

श्रेयस गोपाल कर्नाटक के लिए खेलते है.


श्रेयस गोपाल का बैंग्लोर के ख़िलाफ़ 12 रन देकर तीन विकेट लेना उनका आईपीएल में किया गया सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन है.

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ भी 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे.

उनकी शानदार गेंदबाज़ी के बीच एक समय बैंग्लोर का स्कोर तीन विकेट खोकर 73 रन था.

ऐसे में पार्थव पटेल ने मारकस स्टोइनिस के साथ पांचवे विकेट के लिए 53 रन जोडे.

स्टोइनिस 31 रन बनाकर नाबाद रहे.

उनके अलावा मोइन अली भी नौ गेंदों पर तेज़तर्रार 18 रन बनाकर नाबाद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

高雄气爆案善款逾45亿台币花哪了?韩国瑜下令彻查

محطات بارزة في تجارة الغاز بين مصر وإسرائيل