Posts

Showing posts from January, 2019

वो अंडे जो करेंगे कैंसर का ख़ात्मा

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों के एक दल ने लंबे अरसे तक शोध करने के बाद ऐसे अंडों का उत्पादन करने में सफ़लता प्राप्त की है जिनमें कैंसर का ख़ात्मा करने वाले प्रोटीन होंगे. वैज्ञानिकों का कहना है कि इन अंडों से निकलने वाले वाले प्रोटीन से कैंसर के ख़ात्मे के लिए दवाइयां बनाई जा सकती हैं और इस प्रक्रिया के तहत दवाइयां बनाने का ख़र्च प्रयोगशालाओं में बनाई जाने वाली दवाइयों के मुकाबले सौ गुना सस्ता होगा. इसके लिए मुर्गियों में जेनेटिक बदलाव करके वह जीन डाले गए हैं जो कि कैंसर रोधी प्रोटीन पैदा करते हैं. शोधार्थियों की टीम मानती है कि कुछ समय में इन अंडों का व्यापक स्तर पर उत्पादन करना संभव होगा. कैसे बनेंगी ये दवाइयां? एडिनबरा में स्थित रोसिन टेक्नोलॉजीज़ नाम की कंपनी से जुड़ीं डॉ. लिसा हेरॉन के मुताबिक़, शोध के दौरान इन मुर्गियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि पॉल्ट्री फार्म के मुर्गियों की तुलना में इन मुर्गियों का ख़ास ध्यान रखा गया. डॉ. हेरॉन बताती हैं, "कुछ पेशेवरों की टीम इन मुर्गियों की ख़ास देखभाल करती है, इनके खाने-पीने का ध्यान रखा जाता है, और आम म...

मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली बीजेपी नेता ने माफ़ी मांगी

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती पर विवादित बयान देने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह ने खेद प्रकट किया है. वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधायक के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज दरवाने के लिए शिकायत भी दी गई है. हालांकि चंदौली पुलिस ने अभी तक एफ़आईआर दर्ज नहीं की है. साधना सिंह ने एक सभा में विवादित बयान देते हुए कहा था कि ''हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष. इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता . एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली. वो एक स्वाभिमानी महिला थी.'' साधना सिंह ने इनके अलावा भी कई विवादित बोल मायावती के ख़िलाफ़ बोले थे. बयान पर विवाद होने के बाद अब उन्होंने एक बयान जारी कर माफ़ी मांग ली है. अपने माफ़ीनामे में साधना सिंह ने लिखा है, "मेरी मंशा सिर्फ़ यही थी कि विगत 2 जून 1995 को गेस्ट हाऊस कांड में भाजपा ने जब मायावती जी की मदद की थी उसे सिर्फ़ याद दिलाना था न कि उनका अपमान करना था. यदि मेरे शब्दों से किसी को कष्ट हुआ है तो मैं खेद प्रकट करती हूं." वहीं भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग ने...

आईएएस मीट शुरू, सीएम कमलनाथ ने कहा- बदलते वक्त के साथ अफसरों को भी बदलना होगा

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मिंटो हॉल भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आईएएस अफसरों से कहा कि रिटायरमेंट के साथ ही अचीवेंट खत्म हो जाता है, लेकिन संतुष्टि नहीं। ये बदलती दुनिया, बदलते देश का दौर है, अफसरों को भी वक्त के साथ बदलाव लाना होगा। सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरा अनुभव है, बहुत ही अच्छे उद्देश्य से बनी योजनाएं और कार्यक्रम भी क्रियान्वयन कार्य की विफलता से उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर सके। इसलिए यह जरूरी है , कि हम सब योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था में सुधार करें। जिससे की योजना की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लाभान्वित हो पाएं। सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर : मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर होता है। किसी पद को प्राप्त करने की सफलता संतुष्टि का आधार नहीं होती। संतुष्टि सफल परिणामों से मिलती है। सफलता किसी पद पर बने रहने तक होती है, जबकि संतुष्टि सारा जीवन साथ चलती है। और यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा फंडा है और मैं संतुष्टि के लिए काम करता हूं। तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियां के साथ देश-प्रदेश का नवनिर्माण करना आ...

गाजियाबादः चोरी के दौरान 9 वीं मंजिल से गिरकर चोर की मौत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चोरी की वारदात को अंजाम देना चोर को भारी पड़ गया. सोसायटी के गार्ड के जागने से घबराए चोर ने बिल्डिंग से पीएनजी गैस पाइप को पकड़ नीचे उतरने की कोशिश की. लेकिन घबराहट की वजह से उसका हाथ पाइप से छूट गया जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना गाजियाबाद के पॉश इंदिरापुरम इलाके की कनावनी कॉलोनी की है. पुलिस ने बताया कि इंदिरापुरम में स्थित अंबाजी अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से एक चोर की गिरकर मौत हो गई. वह अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल पर फ्लैट का ताला तोड़ने गया था. फ्लैट से गिरते ही मौके पर मौजूद गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दी. शुरुआत में लोग मामले को समझ नहीं पाए. लेकिन जांच के बाद पता चला कि वह शख्स उस कॉलोनी का रहने वाला नहीं था और चोरी करने की नीयत से कॉलोनी में आया था. उसके पास से चोरी किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए. 9वीं मंजिल पर स्थित जिस फ्लैट का वह ताला तोड़ रहा था, वहां भी कुछ सामान बरामद हुआ है. इस पूरे मामले में एएसपी रवि कुमार ने बताया, 'देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कनावनी में अंबाजी अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से चोर गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई....

एक महीने में 32 गिरफ्तार, क्या योगेश को बचा रही यूपी सरकार?

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी पर मचे बवाल को एक महीना बीत गया है. अब तक इस मामले में 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन हिंसक भीड़ का नेतृत्व करने वाला बजरंग दल का नेता योगेश राज अब भी फरार है. ऐसे में ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या योगी राज में योगेश राज को बचाया जा रहा है? क्या उसकी गिरफ्तारी न होने से इंस्पेक्टर की हत्या की तस्वीर भी साफ नहीं हो पा रही है. क्योंकि पुलिस की थ्योरी लगातार बदल रही है और बारी-बारी से 3 लोगों को इंस्पेक्टर के कत्ल का आरोपी बताया जा चुका है. 3 दिसंबर को बुलंदशहर जिले के महवा गांव के पास एक खेत में गाय का शव मिलने के बाद भड़की हिंसा में स्याना थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी. साथ ही हिंसा के दौरान एक युवक सुमित की भी जान चली गई थी. भीड़ ने इस दौरान जमकर तांडव मचाया था और चिंगरावठी पुलिस चौकी में तोड़फोड़ करते हुए दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. हिंसा के आरोप में 27 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और इनमें से अब तक 32 की गिरफ्तारी हो चुकी है. असली विलेन योगेश राज फरार? इस ...