Posts

Showing posts from October, 2018

लंदन से कैंसर का इलाज कराकर जल्द इंडिया लौटेंगे इरफान खान

बॉलीवुड डेस्क. इरफान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कैंसर का लंदन में इलाज करा रहे इरफान जल्द ही इंडिया वापस लौटने वाले हैं। इरफान के स्पोक्सपर्सन ने भी इस बात की पुष्टि कर दी और कहा है कि इसकी पूरी संभावना है कि वह दिवाली से पहले इंडिया लौट आएंगे।  क्या हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू करेंगे इरफान? मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इरफान इंडिया लौटने के बाद दिसंबर में हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे हालांकि इरफान के स्पोक्सपर्सन ने इसे केवल कयास करार दिया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा- इरफान को लेकर कहा जा रहा है कि वह हिंदी मीडियम 2 की शूटिंग दिसंबर में शुरू करने जा रहे हैं,  यह सारी खबरें केवल कयास पर आधारित हैं। इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर: इरफान खान ने इसी साल मार्च में एक ट्वीट में कहा था- ये पता लगा है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। जिंदगी पर इस बात का आरोप नहीं लगाया जा सकता कि इसने हमें वो नहीं दिया जिसकी हमें इससे उम्मीद थी। पिछले कुछ दिनों में मैंने सीखा है कि  अचानक सामने आने वाली चीजें हमें जिंदगी में आगे बढ़ाती हैं। म...