Posts

Showing posts from December, 2018

हनुमान तो मुसलमान थे- बोले बीजेपी नेता बुक्कल नवाब- प्रेस रिव्यू

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित समाचार के अनुसार, बुक्कल ने गुरुवार को रहमान, रमजान, फरमान, जीशान और कुर्बान नामों का ज़िक्र किया और कहा कि इस्लाम में कई नाम हनुमान से मिलते-जुलते हैं. इस बयान के बाद कई प्रतिक्रियाएं आई हैं. समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है कि मुख्यमंत्री ने हनुमान को दलित बताया था, एक मंत्री ने जाट और अब बुक्कल मुसलमान बता रहे हैं, सरकार में ही एकजुटता नहीं है. रकार ने अगले साल मार्च के अंत तक देश के सार्वजनिक क्षेत्र वाले बैंकों को राहत देने का ऐलान किया है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार के अनुसार, सरकार की ओर से इन बैंकों को 83 हज़ार करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी. ख़बर में बताया गया है कि ये तमाम बैंक नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी एनपीए से जूझ रहे हैं. सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस मदद से बैंकों की कर्ज देने की क्षमता में इजाफा होगा. इसके साथ ही ये बैंक आरबीआई की प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) से बाहर आने में भी मदद मिलेगी. एयर चीफ़ ने झूठ बोलाः वीरप्पा मोइली रफ़ाल सौदे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मचे घमासान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा म...

परिवार से मिले योगी, 50 लाख रुपए, असाधारण पेंशन, एक नौकरी का वादा

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों ने गुरुवार सुबह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाक़ात की. मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया. योगी ने बुधवार को सुबोध कुमार के परिवार को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था. सुबोध कुमार की पत्नी अपने दोनों बेटों और अपनी बहन के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गई थीं. क़रीब आधे घंटे की मुलाक़ात के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबोध कुमार के बड़े बेटे श्रेय प्रताप सिंह ने सिर्फ़ इतना कहा, "हमें सरकार पर पूरा भरोसा है." सुबोध कुमार के परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए एटा के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और विधायक सतपाल राठौर साथ थे. बाद में मंत्री अतुल गर्ग और रा ज्य के डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुबोध के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. उन्होंने बताया, " मुख्यमंत्री ने कहा है कि घटना की हर स्तर से जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को किसी भी क़ीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा. सुबोध कुमार के दोनों बेटों की पढ़ाई ...

बुलंदशहर: भीड़ की हिंसा में इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में भीड़ की हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने एक स्थानीय युवक की मौत की भी पुष्टि की है, जिसका नाम सुमित बताया जा रहा है.मेरठ पुलिस के महानिरीक्षक राम सिंह ने बीबीसी को बताया है कि सोमवार सुबह हुई इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई है. स्थानीय पत्रकार सुमित शर्मा के मुताबिक़ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गोहत्या के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे. गोकशी की सूचना मिली थी: डीएम प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसकी प्रतिक्रिया में भीड़ की ओर से पुलिस पर हमला कर दिया गया. पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार इसमें घायल हो गए जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई. ज़िलाधिकारी अनुज झा ने बताया, "सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस को चिंगरावटी गांव में गोक़शी की सूचना मिली थी. पुलिस और एक्ज़ीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी थी. इसी दौरान आसपास के लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी." "पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर ...