हनुमान तो मुसलमान थे- बोले बीजेपी नेता बुक्कल नवाब- प्रेस रिव्यू

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित समाचार के अनुसार, बुक्कल ने गुरुवार को रहमान, रमजान, फरमान, जीशान और कुर्बान नामों का ज़िक्र किया और कहा कि इस्लाम में कई नाम हनुमान से मिलते-जुलते हैं.

इस बयान के बाद कई प्रतिक्रियाएं आई हैं.

समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है कि मुख्यमंत्री ने हनुमान को दलित बताया था, एक मंत्री ने जाट और अब बुक्कल मुसलमान बता रहे हैं, सरकार में ही एकजुटता नहीं है.

रकार ने अगले साल मार्च के अंत तक देश के सार्वजनिक क्षेत्र वाले बैंकों को राहत देने का ऐलान किया है.

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित समाचार के अनुसार, सरकार की ओर से इन बैंकों को 83 हज़ार करोड़ रुपए की मदद दी जाएगी.

ख़बर में बताया गया है कि ये तमाम बैंक नॉन परफॉर्मिंग एसेट यानी एनपीए से जूझ रहे हैं.

सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस मदद से बैंकों की कर्ज देने की क्षमता में इजाफा होगा.

इसके साथ ही ये बैंक आरबीआई की प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) से बाहर आने में भी मदद मिलेगी.

एयर चीफ़ ने झूठ बोलाः वीरप्पा मोइली
रफ़ाल सौदे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मचे घमासान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने वायु सेना (आईएएफ) प्रमुख बी.एस.धनोआ पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित समाचार के मुताबिक़, मोइली ने उन पर झूठ बोलने और सच को दबाने के आरोप लगाए हैं.

मोइली ने यह आरोप तब लगाए हैं जब एक दिन पहले एयर चीफ मार्शल धनोआ ने रफ़ाल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया था.

ख़बर के मुताबिक मोइली ने कहा, ''सरकारी रिकॉर्ड में रक्षा मंत्री और आईएएफ़ चीफ़ चाहते थे कि हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड(एचएएल) को शामिल किया जाए. आईएएफ़ चीफ़ उस वक़्त दासो के साथ एचएएल भी गए थे और एचएएल को सक्षम पाया और उनमें क्षमता होने की घोषणा की. मुझे लगता है कि आईएएफ़ चीफ़ धनोवा ठीक नहीं हैं, वह झूठ बोल रहे हैं, वह सच को दबा रहे हैं.''

आग के हवाले हुई छात्रा ने दम तोड़ा
आगरा में दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय एक लड़की ने गुरुवार को दम तोड़ दिया.

हिंदुस्तान में प्रकाशित समाचार में बताया गया है, पुलिस के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने रोका और उसके ऊपर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी.

दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि चेहरे समेत उसके शरीर का 55 फ़ीसदी हिस्सा जल गया था और धुएं के चलते उसकी श्वास नली भी जल गई थी जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी.

उन्होंने बताया कि बीती देर रात उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वह बच नहीं पाई और रात डेढ़ बजे के क़रीब उसकी मौत हो गई.

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

高雄气爆案善款逾45亿台币花哪了?韩国瑜下令彻查

محطات بارزة في تجارة الغاز بين مصر وإسرائيل