आईएएस मीट शुरू, सीएम कमलनाथ ने कहा- बदलते वक्त के साथ अफसरों को भी बदलना होगा
भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मिंटो हॉल भोपाल में आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आईएएस अफसरों से कहा कि रिटायरमेंट के साथ ही अचीवेंट खत्म हो जाता है, लेकिन संतुष्टि नहीं। ये बदलती दुनिया, बदलते देश का दौर है, अफसरों को भी वक्त के साथ बदलाव लाना होगा।
सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरा अनुभव है, बहुत ही अच्छे उद्देश्य से बनी योजनाएं और कार्यक्रम भी क्रियान्वयन कार्य की विफलता से उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं कर सके। इसलिए यह जरूरी है, कि हम सब योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था में सुधार करें। जिससे की योजना की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लाभान्वित हो पाएं।
सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर : मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता और संतुष्टि में बड़ा अंतर होता है। किसी पद को प्राप्त करने की सफलता संतुष्टि का आधार नहीं होती। संतुष्टि सफल परिणामों से मिलती है। सफलता किसी पद पर बने रहने तक होती है, जबकि संतुष्टि सारा जीवन साथ चलती है। और यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा फंडा है और मैं संतुष्टि के लिए काम करता हूं।
तेजी से बदलते विश्व की चुनौतियां के साथ देश-प्रदेश का नवनिर्माण करना आज की चुनौती है। इसके अनुरूप देश प्रदेश के निर्माण के लिए हमें संकल्पित ओर समर्पित होना होगा।
आईएएस सर्विस मीट में सोनम वांगचुक भी आए हुए हैं। थ्री इडियट्स फिल्म में आमिर ने उनसे ही मिलता जुलता किरदार निभाया था। इस मौके पर मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती और राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह के साथ ही प्रदेश के आला प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
इस चैट के वायरल होने के बाद डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी ने शहडोल कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, 'इस चैट की जांच हो। क्योंकि, यह मुझे और कलेक्टर मैम को बदनाम करने की साजिश है। ये चैट कहां से वायरल हुई, मुझे कुछ नहीं पता।' इसमें डिप्टी कलेक्टर को भाजपा सरकार बनने पर एसडीएम का चार्ज देने की बात भी कही गई है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले पर कहा कि जो भी वायरल हो रहा है। वह अफसरों की कार्यशैली का हिस्सा नहीं है। मामले की जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर दो महिला अफसरों के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत वायरल हो रही है। ये बातचीत विधानसभा चुनाव के दौरान हुई बताई जा रही है। इस चैट को शहडोल कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव और डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट बताया जा रहा है। इसमें अनुभा कांग्रेस को हराने और भाजपा को जिताने की बात कह रही हैं।
मैम दो सेक्टर में सिचुएशन कंट्रोल है, लेकिन जैतपुर की नहीं हो पा रही। कांग्रेस लीड बना रही है एंड उमा धुर्वे के समर्थक काफी हैं।
कलेक्टर: मुझे कांग्रेस क्लीन स्वीप चाहिए। मैं आरओ डेहरिया को फोन कर देती हूं। पूजा तुम्हे एसडीएम का चार्ज लेना है तो जैतपुर में बीजेपी को विन कराओ।
डिप्टी कलेक्टर: ओके मैम मैं मैनेज करती हूं, बट कोई इन्क्वायरी तो नहीं होगी।
कलेक्टर: मैं हूं। मेहनत कर रही हो तो भाजपा गवर्नमेंट बनते ही तुम्हे एसडीएम का चार्ज मिलेगा।
मोबाइल की भी हो रही जांच
डिप्टी कलेक्टर पूजा तिवारी के मोबाइल की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं उनके मोबाइल और नंबर के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं की है।

Comments
Post a Comment